पुलिस अधीक्षक बोत्रे रोहन प्रमोद ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि रोहतास (28) पुत्र मोहनलाल निवासी जमालपुर के लापता होने की सूचना 10 अगस्त 2020 को उसके भाई अमरपाल ने सहावर थाने में दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस इस मामले के खुलासे के लिए प्रयासरत थी।
विज्ञापन
1 of 5
हत्याकांड की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक कासगंज
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज जनपद में सहावर थाना पुलिस ने एक वर्ष पूर्व हुई युवक की हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पटियाली के जंगल से खोदाई कर युवक का कंकाल बरामद किया है। जिसका पोस्टमार्टम कराया गया है। कंकाल बरामदगी की कार्रवाई एसडीएम पटियाली की निगरानी में पुलिस ने की। हत्या के आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है। पुलिस अधीक्षक बोत्रे रोहन प्रमोद ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि रोहतास (28) पुत्र मोहनलाल निवासी जमालपुर के लापता होने की सूचना 10 अगस्त 2020 को उसके भाई अमरपाल ने सहावर थाने में दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस इस मामले के खुलासे के लिए प्रयासरत थी। सहावर थाना पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस की टीमें भी सक्रिय थीं।
पुलिस टीमों को जानकारी मिली कि निर्देश पुत्र क्षत्रपाल निवासी दीवाननगर पटियाली ने अपने साथियों के साथ रोहतास की हत्या कर दी है। पुलिस ने निर्देश को गिरफ्तार कर लिया। निर्देश ने पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
जेसीबी से खोदाई कर निकाला कंकाल
- फोटो : अमर उजाला
निर्देश ने बताया कि उसकी रिश्तेदार और महिला मित्र से रोहतास के अवैध संबंध थे। ऐसी स्थिति में महिला मित्र और दो साथी कृष्णा के साथ मिलकर रोहतास की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से पूर्व उसे शराब पिलाई।
4 of 5
हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम
- फोटो : अमर उजाला
हत्या करने के बाद एक अन्य व्यक्ति रामलड़ैते की मदद से जंगल में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी निर्देश की निशानदेही पर कंकाल बरामद किया है। इस मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास में जुटी है।
कासगंज पुलिस ने पकड़ा हत्या का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने पुलिस टीम को दिया 25,000 का इनाम
एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने एक वर्ष पुराने युवक की हत्या के मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम के प्रभारी राजकुमार सिंह व टीम में शामिल सात अन्य पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।