पुलिस अधिकारियों से करेंगे शिकायत
गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर वीडियो देखकर कुछ लोगों ने कृष्ण मुरारी को कॉल भी किया। बाद में पिता देवेंद्र को भी पता चल गया। उन्होंने दो बार काल किया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। वह रेलवे लाइन तक पहुंचे, लेकिन तब तक वह खुदकुशी कर चुका था। देवेंद्र का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पोस्टमार्टम नहीं कराया। वो पुलिस अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मोनू नामक युवक के सिर में चोट लगी थी। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। उसमें कृष्ण मुरारी को नामजद किया गया था। सोमवार को सुबह गांव मांगरौल गूजर के प्रधान शैलेंद्र सिंह ने पुलिस को आत्महत्या की जानकारी दी थी। मगर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव ले गए। इसके बाद पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मंगलवार को युवक के फेसबुक लाइव का वीडियो सामने आया। इसमें वो अपने चाचा लाखन, चाची लज्जा और चचेरे भाई मोनू सहित दरोगा केशव शांडिल्य का नाम ले रहा है। मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जाएगी।
मैनपुरी: जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित दो मरीजों ने तोड़ा दम, सांस लेने में तकलीक के चलते शिक्षक की मौत