फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ का खूनी खेल: बच्चों के विवाद में महिला को मारी गोली, एक के बाद एक चलाईं तीन गोलियां;  हालत गंभीर

Sun, 21 May 2023 02:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एक गोली महिला की पीठ में जा लगी। गोली लगते ही महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में बच्चों के खेलने को लेकर मामूली विवाद के चलते जेठ ने छोटे भाई की पत्नी पर गोलियां चला दीं। एक के बाद एक कर तीन राउंड फायर किए गए, जिसमें दो फायर तो मिस हो गए, लेकिन एक गोली महिला की पीठ में जा लगी। गोली लगते ही महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दबंग जेठ ने तीन गोली चलाईं, जिसमें दो गोली मिस हो गई। एक गोली बहू सोनम की पीठ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद आरोपी जेठ मौके से फरार हो गया। परिजन घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने महिला के बयान लिए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें