युवक रात को स्वीमिंग पूल में दोस्त के साथ नहाने के लिए गया था। वहां नहाते समय वह डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
आगरा के थाना ताजगंज के धांधूपुरा स्थित एसआरएस वंडर पार्क में स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत हो गई। हादसा नहाते समय हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। संचालक फरार है। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें मृतक आसिफ घटना से पहले स्विमिंग पूल में नहाते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में घटना हुई कैद
एसआरएस वंडर पार्क में स्वीमिंग पूल में नहाते समय ताजनगरी निवासी आसिफ (35) पुत्र आबिद हुसैन की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए गया था। इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें वह गहरे पानी में डूबते हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान स्विमिंग पूल के पास काफी संख्या में युवक भी खड़े हुए हैं। मगर, उनकी नजर नहीं जा पाती है। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह का कहना है कि वीडियो सामने आया है। परिवारीजन ने कोई तहरीर नहीं दी है।