फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काॅलेज जाने के लिए निकली युवती हुई गायब, फिर तीन दिन बाद थाने पहुंच कहे ऐसे शब्द; परिजनों के उड़ गए होश

Sat, 24 Jan 2026 10:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

घर से काॅलेज जाने की कहकर निकली युवती गायब हो गई। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। पुलिस में भी एफआईआर दर्ज कराई। तीन दिन बाद युवती अचानक थाने पहुंच गई। फिर जो उसने बात कही, उसे सुन परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
Girl Student demo - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से काॅलेज जाने की कहकर गई युवती तीन दिन बाद शनिवार को थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ अपनी मर्जी से गई थी। अब उसी के साथ रहेगी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती 21 जनवरी को काॅलेज जाने की कहकर गांव के युवक के साथ चली गई थी। शाम तक घर नहीं आने पर परिजन ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। युवती के पिता ने युवक पर पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए 21 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई। 

थाना प्रभारी बरहन ने बताया कि युवती शनिवार को थाने पर आई। युवती ने पुलिस को अपनी हाईस्कूल की मार्कशीट और आधार दिखाते हुए बताया कि वह बालिग है। युवक के साथ अपनी मर्जी से गई थी। उसी के साथ रहना चाहती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें