गणतंत्र दिवस को लेकर आगरा में अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्मारकों समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जगह-जगह चेकिंग की जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गणतंत्र दिवस पर आतंकी खतरे के मद्देनजर आगरा पुलिस को अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देश पर चप्पे-चप्पे की चेकिंग शुरू कर दी गई है। तीन दिन तक सभी थानों को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एडीसीपी सिटी आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से अलर्ट जारी किया गया है। सभी थानों के प्रभारियों को सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्मारकों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, मॉल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादा कपड़ों में पुलिस तैनात की गई है।
सभी जगह सघन चेकिंग की जा रही है। तीन दिन तक सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों को चौकन्ना रहने के आदेश पुलिस आयुक्त ने दिए हैं। आम जनता से अपील है कि जागरूक रहें और कोई संदिग्ध दिखने पर पुलिस को सूचना दें।