फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसा ने युवती को गंदी हरकत से रोका तो करने लगी ब्लैकमेल

Mon, 29 Jan 2018 11:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ब्लैकमेल
विज्ञापन
आगरा के फिरोजाबाद क्षेत्र की युवती पर आरोप है कि वह अपने मौसा का ब्लैकमेल कर रही है। दस लाख रुपये और स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग की है। मौसा ने थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद की रहने वाली युवती एत्माद्दौला क्षेत्र में अपने मौसा के घर में रह रही थी। इसी बीच युवती के प्रेम संबंध मौसा के रिश्तेदार युवक से हो गए। इसकी जानकारी मौसा को भी हो गई। उन्होंने संबंध का विरोध किया। 

इस पर युवती फरवरी 2016 को अपने घर चली गई। छह साल तक मौसा के यहां रही थी। युवती के परिवारीजनों को भी समझाया। बाद में युवती को एक्टिवा और चार लाख रुपये घर बनवाने के लिए दिए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौसा का आरोप है कि अब युवती स्कार्पियो और दस लाख रुपयों की मांग कर रही है। रुपये नहीं देने पर आत्महत्या की धमकी दी है। अब वह अश्लील बातें करती है। 

उसके पिता ने भी बेटे को अगवा करने की धमकी दी है। फोन भी आ रहे हैं। इस पर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद थाना एत्माद्दौला में युवती और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें