फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर ले ली पूरी जानकारी और किया ये

Mon, 29 Jan 2018 10:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
fraud
विज्ञापन
आगरा में सस्ती ब्याज दर पर दस लाख रुपये का लोन दिलाने के नाम पर किसान से खाते की जानकारी लेकर 1.30 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित किसान ने एसएसपी आफिस में शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


खंदौली निवासी किसान जयप्रकाश को ट्रैक्टर लेना था। इसके लिए कस्बे के ही रहने वाले एक युवक से बात की। उसने सस्ती ब्याज दर पर लोन दिलाने की बात कही। 

इसके बाद जयप्रकाश से उनके बैंक खाते, पैन कार्ड, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड से संबंधित सभी जानकारी ले ली। खेत के कागजात भी ले लिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

इतना ही नहीं यह भी कहा कि 15 दिन तक खाता चेक नहीं करना। जब जयप्रकाश ने खाता चेक किया तो उसमें से 1.30 लाख रुपये निकल चुके थे। 

यह देखकर उसके होश उड़ गए। उन्होंने युवक से कहा, लेकिन उन्होंने रुपयों के बारे में जानकारी से इनकार कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। मामले में जांच के आदेश किए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें