फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश: खुद को गोली मारकर बुलाई पुलिस, पड़ोसी पर लगाया आरोप; ऐसे उठा झूठ से पर्दा

Fri, 15 Sep 2023 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

चोरी के आरोपी युवक ने पड़ोसी को फंसाने के लिए ऐसी साजिश रची कि आप भी हैरान रह जाएंगे। उसने खुद के पैर में गोली मार ली। पुलिस को बुलाकर कहा कि पड़ोसी ने गोली मारी है, लेकिन उसका ये झूठ पुलिस के सामने ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। 
विज्ञापन
घायल युवक से बात करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र में शहर के आगरा रोड चुंगी के पास एक युवक ने खुद को पैर में गोली मार ली। पुलिस को सूचना दे दी कि पड़ोसी ने गोली मारी है। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने राज उगल डाला। युवक तीन माह पहले ही पड़ोसी के घर से चोरी करने के मामले में जेल गया था।

ये  है मामला 

शहर के मोहल्ला लालपुर निवासी रीतेश शर्मा के पैर में बुधवार की रात करीब 9 बजे गोली लगी। युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसको पड़ोसियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। रीतेश एक चोरी की घटना में वांछित था। जिसके चलते मामला अधिक गंभीर नजर आ रहा था। वारदात के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो घायल ने असलियत बयां कर दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: पति ने अंडा करी बनाने के लिए कहा, गुस्साई पत्नी ने किया ऐसा हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

तीन माह पहले गया था जेल 

कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि करीब तीन माह पहले मोहल्ला लालपुर निवासी अनूप गुप्ता के घर चोरी की वारदात हुई थी। इसमें आरोपी रीतेश शर्मा नामजद था। इसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और चोरी का सामान बरामद किया गया। करीब ढाई माह जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया और बुधवार को आगरा रोड स्थित लालू उपाध्याय के मकान के सामने अपने पैर में तमंचे से गोली मार ली। पुलिस को बताया कि अनूप गुप्ता के परिजन ने गोली मारी है। आरोपी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: शिक्षक ने नहर में छलांग लगाने से पहले लिखा ऐसा मैसेज, रो पड़ी पत्नी; फिर न मिली कोई सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें