फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पोस्टर चिपकाने गए युवक को चोर समझकर मारी गोली, डौकी में हुई वारदात से सनसनी

Sun, 28 Nov 2021 09:20 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दो युवक एक कोचिंग संस्थान के पोस्टर चिपकाने का काम करते हैं, दोनों रात में एक गांव में पेास्टर लगा रहे थे तभी मकान मालिक ने उन्हें चोर समझकर गोली मार दी।
विज्ञापन
आगरा: अस्पताल में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना डौकी के बमरौली कटारा में मकान मालिक ने एक युवक को चोर समझकर गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में पुलिस और मकान मालिक ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।।
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर का फ्लेक्स लगा रहे थे
दरअसल घटना शनिवार देर रात की है। थाना एत्माद्दौला के ट्रांसयमुना निवासी हर्ष श्रीवास्तव अपने साथी मित्र पवन शर्मा के साथ थाना डौकी के बमरौली कटारा इलाके में पोस्टर चिपकाने के लिए गया हुआ था। पवन शर्मा और हर्ष श्रीवास्तव एक कोचिंग में फ्लेक्स में चिपकाने का काम करते हैं। दोनों युवक रात को मकान के एक दीवार पर कोचिंग के फ्लेक्स लगा रहे थे। मकान मालिक ने दोनों युवकों को चोर समझकर गोली मारी। एक गोली हर्ष श्रीवास्तव के पेट में लगी जिससे हर्ष श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बमरौली कटारा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी की है पवन शर्मा ने इस घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


आगरा: चंद मिनट में दुकान से 40 किलोग्राम चांदी चोरी, नमक की मंडी में वारदात से खलबली
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें