फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: चंद मिनट में दुकान से 40 किलोग्राम चांदी चोरी, नमक की मंडी में वारदात से खलबली

Sun, 28 Nov 2021 09:08 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में नमक की मंडी में श्रीनाथ कांप्लेक्स के मार्केट की पार्किंग में बैठे युवक ने चुराई करीब 25 लाख की चांदी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के नमक की मंडी में श्रीनाथ कांप्लेक्स में शुक्रवार शाम को सराफ अनिल कुमार वर्मा की दुकान से एक चोर 40 किलोग्राम चांदी से भरा थैला चोरी करके ले गया। उस समय सराफ का बेटा अंशुल चंद मिनट के लिए लघुशंका के लिए गया था। तभी पार्किंग में बैठा चोर आया और थैला उठा ले गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। चांदी की कीमत तकरीबन 25 लाख है।
विज्ञापन

कांच का गेट बंद कर गए थे
नमक की मंडी स्थित श्रीनाथ काम्प्लेक्स के भूतल पर अनिल कुमार वर्मा की दुकान है। उनके बेटे अंशुल वर्मा दुकान पर बैठते हैं। दुकान के बाहर ही वाहनों की पार्किंग होती है। शुक्रवार शाम को चार बजे अंशुल लघुशंका के लिए दुकान से बाहर आए। उन्होंने कांच का गेट बंद कर दिया। चंद मिनट बाद लौटकर आए तो दुकान में रखा चांदी से भरा थैला चोरी हो गया था। यह देखकर उन्हें उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में व्यापारी भी जुट गए।
पुलिस ने जांचे सीसीटीवी कैमरे
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें नजर आया कि पार्किंग में एक युवक वाहनों पर बैठा हुआ था। वह अंशुल के दुकान से बाहर निकलते ही अंदर घुसता है। इसके बाद चांदी से भरा थैला लेकर चला जाता है। पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वो कहीं नहीं मिला। सीओ कोतवाली अर्चना सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में एक चोर नजर आया है। उसकी तलाश की जा रही है। वह तकरीबन दो घंटे से पार्किंग में ही बैठा हुआ था। चौकीदार ने उसे टोका भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...

आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें