फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से लौट रही युवती से छेड़छाड़: उस्मान ने कसी अश्लील फब्तियां, नजरअंदाज करने पर भरे बाजार पकड़ा हाथ

Thu, 08 Jun 2023 08:26 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में उस्मान ने सरेराह मंदिर से घर लौट रही युवती से छेड़छाड़ की। पहले तो अश्लील फब्तियां कसी।  नजरअंदाज करने पर उसने युवती का हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी देने लगा।  
विज्ञापन
Agra: युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने थाना घेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंदिर से लौट रही युवती से एक दूसरे समुदाय के युवक ने सरेराह छेड़छाड़ की। विरोध पर युवक उससे मारपीट करने लगा। यह देख दुकानदार एकजुट हो गए। आरोपी मौके से भाग निकला। गुस्साए दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। इससे क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव हो गया। बड़ी संख्या में लोग थाना लोहामंडी पहुंचे और थाने का घेराव कर हंगामा किया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आरोपी को दो साथियों सहित हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


लोहामंडी थाना इलाके की रहने वाली युवती रोजाना मंदिर जाती है। बुधवार सुबह तकरीबन 9:30 बजे मंदिर से पूजा करके घर लौट रही थी। आलमगंज पुलिस चौकी के पास पान के खोखे पर आरोपी छोटू उर्फ अरमान उस्मानी खड़ा था। वो युवती को देखकर फब्तियां कसने लगा। युवती ने उसे नजरअंदाज कर दिया। वो आगे जाने लगी, आरोपी ने भरे बाजार में उसका हाथ पकड़ लिया।

तेजाब फेंकने की दी धमकी

इस पर युवती ने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिए। आरोप है कि अरमान ने युवती को कई थप्पड़ मारे। तेजाब फेंकने की धमकी दी। यह देखकर दुकानदार जुटे तो आरोपी भाग निकला। जानकारी पर युवती के परिजन पहुंच गए। गुस्साए व्यापारियों ने लोहामंडी से लेकर मदिया कटरा तक बाजार बंद कर दिया। आक्रोशित लोग थाना लोहामंडी पहुंच गए। नारेबाजी करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

यह भी पढ़ेंः- 'वीरू' बन पानी टंकी पर चढ़ा प्रेमी: बोला- कूद जाउंगा, पुलिस ने बुलाई उसकी 'बसंती' तब माना, छह घंटे

विज्ञापन

दो साथियों सहित तीन हिरासत में

सूचना पर डीसीपी सिटी विकास कुमार सर्किल की फोर्स के साथ पहुंच गए। बाजार में तनाव पर लोहामंडी सर्किल की फोर्स और पीएसी को तैनात किया। दो घंटे तक थाने पर हंगामा होता रहा। बाद में डीसीपी सिटी ने मुकदमा दर्ज करने और आरोपी के दो साथियों सहित तीन को हिरासत में लेने की जानकारी दी। इसके बाद ही लोग शांत हुए। थाने का घेराव खत्म किया।

बाजार में आए दिन होती है हरकत, पुलिस रहती नदारद

दुकानदारों का कहना था कि बाजार में आए दिन युवक आकर रास्ते से गुजरने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। पार्षद डॉ. अमित सिंह पटेल, शरद चौहान, हेमंत प्रजापति, विहिप के करन गर्ग सहित अन्य नेता भी थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस तैनात नहीं रहती। पूर्व में कन्या विद्यालय की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ हुई थी। मगर, उसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस वजह से युवकों का साहस बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ेंः- बीमार पड़े श्रीजगन्नाथ भगवान: चावल और रोटी का नहीं लगेगा भोग; च्यवनप्राश, काढ़ा, औषधियों
विज्ञापन

चौकी के सामने अराजक तत्वों का जमावड़ा

आलमगंज पुलिस चौकी के सामने छेड़छाड़ और मारपीट घोर निंदनीय है। पुलिस प्रशासन को ऐसे दबंगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे आगे कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। चौकी के ठीक सामने दुकानों पर देर रात तक अराजक तत्वों का जमघट लगा रहता है। - शरद चौहान, भाजपा पार्षद

सख्त कार्रवाई के लिए कहा

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि मैं पीड़ित परिवार से मिलने गया था। बिटिया ने साहस दिखाया। पुलिस अधिकारियों से वार्ता की है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। परिवार को सुरक्षा भी दिलाई जाएगी। 

यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें