काफी समझाने पर भी नहीं माना
युवक को टंकी पर चढ़कर चिल्लाते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को समझाया, पर वह नहीं माना। एसडीएम देवेंद्र परमार, पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने भी समझाया, पर वह जिद पर अड़ा रहा। उसकी मांग थी कि पहले पत्नी को बुलाया जाए।
करीब छह घंटे चला ड्रामा
युवक द्वारा नीचे कूदने की धमकी को देखते हुए प्रशासन द्वारा रेस्क्यू टीम को बुलाकर जाल आदि की व्यवस्था मौके पर की। पुलिस ने हालात को देख उत्तर प्रदेश के आगरा की पुलिस और युवती के परिजन से संपर्क किया। युवती को आगरा से भरतपुर बुलवाया गया। उसके आने पर करीब छह घंटे बाद युवक टंकी से नीचे उतर आया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, यहां उनसे बात की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः- बीमार पड़े श्रीजगन्नाथ भगवान: चावल और रोटी का नहीं लगेगा भोग; च्यवनप्राश, काढ़ा, औषधियों