फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: युवक की हत्या कर शव को रजाई में बांधकर फेंका, पीछे बंधे हुए थे दोनों हाथ

Wed, 11 May 2022 08:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

युवक की हत्या धारदार हथियार से वार करके किए जाने की संभावना है। पुलिस ने उसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के आसपास आंकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में युवक की हत्या करने के बाद शव को रजाई में बांधकर थाना क्षेत्र के गांव सोनई के पास फेंक दिया गया। बुधवार सुबह लोगों की सूचना पर पुलिस को मामले की जानकारी हुई। शव की शिनाख्त न होने पर उसे मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह गांव सोनई के पास से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों को दुर्गंध आई। उन्होंने सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर देखा रजाई में बंधा हुआ युवक का शव पड़ा हुआ था। शव पुराना होने से उसमें कीड़े पड़ चुके थे, साथ ही तीव्र दुर्गंध आ रही थी। लोगों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को झाड़ियों से बाहर निकलवाने के बाद ग्रामीणों से पहचान के प्रयास कराए गए लेकिन कोई युवक के बारे में जानकारी नहीं दे सका। 

35 वर्ष आंकी गई उम्र 

युवक की हत्या धारदार हथियार से वार करके किए जाने की संभावना है। पुलिस ने उसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के आसपास आंकी है। शव एक सप्ताह पुराना बताया गया है। मृतक आसमानी रंग का जींस पहने हुआ था। जींस भी घुटनों से नीचे थी। पुलिस शव का 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराएगी। 

थाना प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी ने बताया कि युवक की हत्या करके शव फेंके जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता शव की शिनाख्त कराना है। आसपास के थानों और जनपदों में सूचना भेजी गई है। शिनाख्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें