फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल पति: आधी रात कर दी पत्नी की हत्या...फिर कमरे में बंद करके रखी लाश; आगे जो किया पुलिस भी रह गई सन्न

Tue, 29 Aug 2023 08:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में पति ने आधी रात को पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद लाश कमरे बंद करके रखी। इसके बाद आगे जो किया उसे सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। 
विज्ञापन
Agra News: दीपमाला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद थाने पहुंचा और हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला हवेली का है। यहां शिशुपाल अपनी पत्नी दीपमाला के साथ रहता था। दीपमाला एक शॉपिंग माल में नौकरी थी। इसी बीच शिशुपाल को शक हुआ कि दीपमाला के किसी युवक से संबंध हैं। इसी बात को लेकर आए गदिन पत्नी से झगड़ा करता था। 

यह भी पढ़ेंः- श्रद्धालु की बेटी का दिनदहाड़े अपहरण: परिवार सहित दर्शन करने आए थे, राहगीरों ने आरोपी साधु वेशधारी को दबोचा
विज्ञापन


सोमवार की रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस पर शिशुपाल ने गुस्से में आकर गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह घर पर ताला बंद करके अलीगढ़ चला गया। मंगलवार की दोपहर वह लौटकर आया। इसके बाद थाने पहुंचा। पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- घेवर में घुला हर स्वाद: चॉकलेट से लेकर पान फ्लेवर तक, सोने के वर्क वाला महंगा तो केसर-मिल्क की मांग सबसे अधिक

उसकी बात सुनकर पुलिस हैरान रह गई। पुलिस उसे लेकर उसके घर पहुंची। यहां ताला खोलकर अंदर देखा तो उसकी बात सही थी। अंदर दीपमाला की लाश पड़ी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आरोपी को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें