उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह शौच करके रेलवे पटरी की तरफ से वापस लौट रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह इकलौता पुत्र था। की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह सूरत में नौकरी करता था। राखी के त्योहार पर वह घर आया था।
हादसा दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला कोंडर गांव के पास हुआ। गांव निवासी राकेश कुमार के दो बेटी और एक बेटा था। राकेश का 18 वर्षीय पुत्र मोहित यादव मंगलवार की सुबह शौच के लिए गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन के निकट चला गया। रेलवे लाइन के आसपास अरिंद नदी का पानी भरा होने के कारण वह शौच कर रेलवे पटरी से होते हुए घर वापस लौट रहा था।
यह भी पढ़ेंः- श्रद्धालु की बेटी का दिनदहाड़े अपहरण: परिवार सहित दर्शन करने आए थे, राहगीरों ने आरोपी साधु वेशधारी को दबोचा
इसी समय शिकोहाबाद की तरफ से आ रही पैसेंजर ट्रेन को वह नहीं देख सका। वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। खबर पाकर पहुंचे परिजन ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। मोहित अपने परिवार के भरणपोषण के लिए सूरत में एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था।
यह भी पढ़ेंः- Mainpuri News: तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, पत्नी की मौत जबकि पति की हालत नाजुक
ग्रामीणों ने बताया कि इसी साल उसने अपनी बहन की शादी की थी। बहन को रक्षाबंधन पर सिवाइयां व अन्य सामान भेजना था, इसलिए वह घर आया हुआ था। 25 अगस्त को मोहित अपनी बहन की ससुराल सिवाइयां आदि पहुंचाकर आया था। छोटी बहन और परिजन के कहने पर वह रक्षाबंधन के कारण घर रुक गया था। रविवार को उसे सूरत वापस जाना था।