फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पत्नी से तलाक के एक साल बाद युवक ने खुद के पेट में मारा कांच, दर्दनाक मौत

Thu, 11 May 2023 03:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवक ने खुद ही अपने पेट में कांच मार लिया था। परिजन ने मामले में कोई तहरीर नही दी है।
विज्ञापन
तनाव (सांकेतिक फोटो) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज के केदार नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक ने खुद ही अपने पेट में कांच मार लिया था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई। परिजन का कहना है कि तनाव में यह कदम उठाया है।

पेट में मारा कांच 

केदार नगर निवासी गौरव (30) प्राइवेट नौकरी करते थे। मंगलवार को खुद ही उन्होंने अपने पेट में कांच मार लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन ने बताया गौरव ने 2010 में कोटा की रहने वाली एक युवती से लव मैरिज की थी। शादी के छह साल साथ रहने के बाद 2016 उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। बेटी को भी साथ ले गई। मायके जाकर तलाक मांगने लगी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लव जिहाद: युवती से दोस्ती फिर हैवानियत, मन भर गया तो दोस्तों को सौंपा; विरोध करने पर नोंचा जिस्म

तलाक के बाद से था तनाव में 

फरवरी 2022 में दोनों का तलाक हो गया। तब गौरव तनाव में रहता था। वह ज्यादातर अपने कमरे में ही रहता था। शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवक ने खुद ही अपने पेट में कांच मार लिया था। परिजन ने मामले में कोई तहरीर नही दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें