फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: शिकोहाबाद में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, वारदात के बाद आरोपी फरार

Fri, 21 May 2021 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नरायन सिंह ने बताया है कि दो युवकों में गाली देने को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान एक युवक ने गोली मार दी है।
विज्ञापन
शिकोहाबाद में युवक की हत्या, अंशू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद के मोहल्ला पक्का तालाब गोपाल डेयरी के समीप गुरुवार को एक युवक की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। खून से लथपथ युवक को लेकर परिजन अस्पताल आए, यहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी युवक के घर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। 

विज्ञापन


पक्का तालाब गोपाल डयेरी के समीप रहने वाले वाले अंशू (24) पुत्र ओमप्रकाश यादव (हुब्बा) परिवार के साथ रहता था। आरोप है कि गुरुवार सायं को वह अपनी छत पर पतंग उड़ा रहा था, तभी उसका मोहल्ले के ही मालू उर्फ राजेश नामक युवक से विवाद हो गया। दोनों में गाली गलौज हुई। इसको लेकर अंशू मालू के घर शिकायत करने गया था, तभी मालू ने उस पर फायर कर दिया।

गोली युवक की गर्दन के समीप लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना की जानकारी होते ही परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या की खबर लगते ही परिवार में करुण क्रंदन मच गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के संबंध में एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नरायन सिंह ने बताया है कि दो युवकों में गाली देने को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान एक युवक ने गोली मार दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

युवक की छह माह पूर्व हुई थी शादी
मृतक अंशू की शादी छह माह पूर्व कटरा मीरा निवासी अनू यादव के साथ हुई थी। अंशू दो भाइयों में सबसे छोटा था। युवक की मौत पर उसकी मां राधादेवी और पिता ओमप्रकाश का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि अंशू पर एक बार पूर्व में भी हमला हो चुका था, तब उसके पेट के नीचे गोली लगी थी। जिसकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

ये भी पढ़ें-
हैवानियत: पति ने गर्भवती पत्नी की हथौड़ा मारकर की हत्या, गुप्तांग पर किए थे प्रहार, आरोपी फरार
ब्लैक फंगस: संक्रमित महिला की दिल्ली में मौत, एम्स में चल रहा था उपचार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें