मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के गांव दौदापुर में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक फ्रिज चालू करने के लिए तार लगाने गया तभी करंट की चपेट में आ गया। कुछ ही देर में तड़प कर जान निकल गई। हादसे की जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया।