फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: फ्रिज चालू करते ही लगा करंट, युवक छटपटाता रहा... कोई न बचा सका, तड़प-तड़प कर गई जान

Thu, 11 Jul 2024 05:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

फ्रिज को चालू करने के दौरान युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वो करंट लगने के बाद काफी देर तक छटपटाता रहा, लेकिन उसे कोई बचा नहीं सका। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। 
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के  गांव दौदापुर में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक फ्रिज चालू करने के लिए तार लगाने गया तभी करंट की चपेट में आ गया। कुछ ही देर में तड़प कर जान निकल गई। हादसे की जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन


 

थाना क्षेत्र के गांव दौदापुर निवासी संदीप शाक्य (36) बुधवार को नया फ्रिज घर लेकर आया था। बृहस्पतिवार की सुबह वह फ्रिज को चालू करने के लिए वह तार लगाने गया था। इसी दौरान फ्रिज में किसी तरह से करंट प्रवाहित हो गया। करंट लगने से संदीप घटनास्थल पर ही बेसुध होकर गिर गया।

 
विज्ञापन

हादसे को देख परिजन के मुंह से चीख निकल गई। आनन फानन चिकित्सक के यहां ले गए। वहां संदीप को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन ने बताया कि संदीप के दो पुत्रियां हैं और वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। दोपहर बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें