फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: बाइक की टक्कर से युवक की मौत, अन्य दो हादसों में वृद्धा समेत तीन घायल

Wed, 17 Nov 2021 04:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि वृद्धा समेत चार घायल हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में गांव संसारपुर के पास मंगलवार की शाम तिलक समारोह से वापस लौट रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सुम्मेरपुर निवासी 30 वर्षीय जसवीर सिंह मंगलवार को थाना बिछवां क्षेत्र के गांव किन्हावर में परिवार की एक बहन के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर शाम कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह परिवार के लोगों के साथ वैन से वापस घर आ रहा था। 

गांव संसारपुर के समीप जसवीर ने लघुशंका करने के लिए वैन रुकवाई। वह वैन से उतरकर सड़क पार कर रहा था तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाते समय जसवीर ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग हुए घायल 
थाना भोगांव क्षेत्र में शहर आने वाले मार्ग पर बुधवार की सुबह दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कस्बा निवासी विजय कुमार सुबह किसी काम से शहर जा रहा था। 

बाइक पर उसके साथ बिजेंद्र कुमार भी था, बाइक जब मैनपुरी रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची। तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई, हादसे में विजय, बिजेंद्र व दूसरी बाइक सवार शेखर निवासी कुरावली घायल हो गए। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

वृद्धा को टक्कर मारकर भागे बाइक सवार
करहल रोड पर बुधवार की सुबह बाइक की टक्कर लगने से एक वृद्धा घायल हो गई। जानकारी के अनुसार करहल रोड पर लोगों से मांग कर खाने वाली एक करीब 60 वर्षीय वृद्धा सुबह सड़क पर घूम रही थी। तभी मार्ग से गुजर रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे बाइक सवार वहां से भाग गए थे। लोगों ने एक स्थानीय चिकित्सक के यहां वृद्धा की मरहम पट्टी कराई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें