फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में युवक की हत्या: भैंस चुराकर ले जा रहे बदमाशों ने मारी गोली, मौके पर हुई मौत

Wed, 17 Nov 2021 02:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज जिले में पशु चोरों ने चोरी के विरोध पर युवक की हत्या कर दी। वारदात मंगलवार देर रात को हुई। युवक को चोरों को रोकने का प्रयास किया था, इस पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। 
विज्ञापन
उसवीर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को भैंस चुराकर ले जा रहे बदमाशों ने विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


सिकंदरपुर वैश्य थाना के गांव नगला डंबर निवासी महाराज सिंह पुत्र नन्हें सिंह घेर में बंधे पशुओं की रखवाली के लिए मंगलवार रात सोए थे। इसी घेर में उनका भतीजा गोविंद और गांव का ही उसवीर (20) पुत्र महेश सोया हुआ था। रात तकरीबन 12 बजे तीन बदमाश घेर में घुस आए और महाराज सिंह की भैंस खोलकर ले जाने लगे। 

युवक के सिर में लगी गोली
आहट होने पर घेर में सो रहे तीनों लोग जाग गए और बदमाशों का पीछा करने के लिए उसवीर ने मोबाइल से टॉर्च चलाई। उसवीर की मोबाइल टॉर्च देखते ही बदमाशों ने उसकी फ्लैश के आधार पर गोली मार दी जो उसके सिर में जा लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही गांव में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए और घटनास्थल की ओर दौड़े। देर रात तक ग्रामीणों ने आसपास खेतों में बदमाशों की घेराबंदी की, लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह पुलिसबल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

सिकंदरपुर वैश्य थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि भैंस खोलने आए बदमाशों ने युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें