फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: फतेहजंगपुर के पास नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 03 Jan 2022 05:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में अलूपुरा मार्ग पर एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। उसकी बाइक नीलगाय से टकरा गई। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में रविवार की रात फतेहजंगपुर के पास एक बाइक सवार अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकरा गया। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आधार कार्ड से पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने सोमवार को युवक का पोस्टमार्टम कराया। वहीं युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के गांव दिवन्नपुर निवासी अतर सिंह लोधी का 27 वर्षीय पुत्र नीटू रविवार की देर शाम कुरावली जा रहा था। बाइक जब थाना क्षेत्र में अलूपुरा मार्ग पर गांव फतेहजंगपुर के पास पहुंची। तभी अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। अचानक सामने आई नीलगाय को देख नीटू की बाइक असंतुलित होकर नीलगाय से टकरा गई। 
आधार कार्ड से हुई पहचान
हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान करने के बाद पुलिस ने परिजनों को फोन कर हादसे की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद कुछ देर बाद परिजन आ गए। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें