फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो में फंसी जान, 12 घंटे बाद मिली लाश: नहर में डूब रही थी कार, तड़पता रहा युवक; मंजर देख कांप गए लोग

Thu, 24 Aug 2023 04:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के जसराना में स्कॉर्पियो कार नहर में गिर गई। दो लोग तो कार से बाहर निकल आए, लेकिन एक युवक उसी में फंस गया। कार नहर में गिरने के बाद जब तक बाहर निकाली जाती, युवक की उसके अंदर ही तड़प-तड़प कर जान चली गई। 
 
विज्ञापन
नहर से निकाली गई स्कॉर्पियो कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की जसराना तहसील में बीती शाम दर्दनाक हादसा हुआ। कुशियारी पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक स्कॉर्पियो कार नहर में पलट गई। स्कॉर्पियो के चालक और एक अन्य युवक ने कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन तीसरा युवक अंदर ही फंसा रह गया। खबर पाकर रोते बिलखते पहुंचे परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को नहर से बाहर निकाला। कार बाहर आई तो देखा गया कि युवक की मौत हो चुकी थी और लाश कार के अंदर ही थी। ये दृश्य देख लोगों के पैर कांप गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दामाद ने बाथरूम में दी जान: ससुराल वालों ने रखी थी ऐसी शर्त, मजबूरी में उठाया खौफनाक कदम

यहां का है मामला 

थाना एका के गांव जेडा निवासी विशाल पुत्र गुरुप्रसाद, नगला किन्नर निवासी लालू पुत्र सावरेन सिंह और स्कॉर्पियो चालक नगला घनी निवासी वीनू यादव पुत्र श्रीकृष्णा के साथ बुधवार शाम नहर की पटरी होते हुए धीमरी गांव जा रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो में टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे को देख कुछ राहगीर मौके की ओर दौड़ पड़े। 

दो युवकों ने कूदकर बचाई जान 

इस दौरान कार सवार बीनू और लालू ने कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन विशाल स्कॉर्पियो में ही फंसा रह गया। नहर में पानी अधिक था, इस वजह से कार कहीं भी नजर नहीं आ रही थी। घटना की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने नहर में गुम हुए युवक और कार की तलाश शुरू कर दी। 

ये भी पढ़ें - शर्मनाक: युवती को बदनाम करने के लिए गंदी करतूत, शादी से पहले वायरल कर दिए ऐसे फोटो; हुई शर्म से पानी-पानी
विज्ञापन

क्रेन के जरिये निकाली गई कार 

कड़ी मशक्कत के बाद करीब 12 घंटे लगे, जिसके बाद नहर में कार मिली। कार को क्रेन के जरिए नहर से निकाला  गया। कार का दरवाजा खोला गया तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। विशाल का शव कार के अंदर ही था। पुलिस ने शव को कार से बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया नहर में स्कॉर्पियो के जाने से एक युवक की मौत हुई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें