फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस के सिपाही ने किया ऐसा काम, पति-पत्नी के संबंधों में आ गई दरार

Thu, 18 Jan 2018 10:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में एक सिपाही ने पति-पत्नी के संबंधों में दरार डाल दी। पति का आरोप है कि सिपाही की वजह से पत्नी उसे छोड़कर चली गई। अब साथ नहीं रहना चाहती है। गुरुवार को पति एसपी सिटी आफिस में शिकायत लेकर पहुंचा।
विज्ञापन


कन्नौज निवासी एक युवक की शादी को 14 साल हो चुके हैं, उसके दो बच्चे भी हैं। युवक का कहना है कि एक साल पहले पत्नी आगरा दवा लेने आई थी। तभी उसकी दोस्ती उसके दूर के रिश्तेदार युवक से हो गई। 

उक्त युवक एक थाने में पैरोकार है। इस बात का विरोध करने पर पत्नी झगड़ा करने लगी। सिपाही भी उससे कन्नौज आकर मिलता था।
विज्ञापन

छह महीने से पत्नी घर छोड़कर मायके में चली आई, उसने सिपाही के साथ संबंध होने का आरोप लगाया। 0उधर, सिपाही ने आरोप बेबुनियाद बताया। 

गुरुवार को युवक और सिपाही एसपी सिटी आफिस पर पहुंचे, जहां एसपी सिटी के नहीं मिलने पर रविवार को फिर से दोनों पक्षों को बुलाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें