फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: दरोगा की प्रताड़ना से क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर दी जान, आक्रोशित परिजनों ने पुलिस चौकी पर किया हंगामा

Fri, 10 Nov 2023 04:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

दरोगा पर चौकी पर ले जाकर पीटने और रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका। 
 
विज्ञापन
mainpuri news - फोटो : mainpuri news
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के भोगांव में यूपी पुलिस के दरोगा की प्रताड़ना से तंग युवक ने आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने युवक का शव पुलिस चौकी पर  रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया।  आरोप लगाया कि दरोगा ने चौकी पर ले जाकर युवक की पिटाई की थी, इसके बाद रुपये लेकर छोड़ा था। कार्रवाई काआश्वासन मिलने के बाद शाम को परिजन अंतिम संस्कार करने पर राजी हो गए। एसपी ने आरोपों की जांच की बात कही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के आलीपुर खेड़ा निवासी अहमद रजा उर्फ सल्लू ने बृहस्पतिवार की शाम गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल ले गए थे। उसने कोई जहरीला पदार्थ खाया था। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर को परिजन ने अहमद का शव आलीपुर खेड़ा चौकी के बाहर रख कर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव सुनील कुमार मौके पर पहुंच गए। 

परिजनों ने आरोप लगाया कि चौकी पर तैनात दरोगा की प्रताड़ना से तंग आकर ही अहमद ने खुदकुशी कर ली। मृतक की बहन शहनाज, पिता मोहम्मद गनी ने बताया कि 16 जुलाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर चौकी पर रखा। उस पर तमंचा बरामद दिखाया गया। उसकी पिटाई की गई और दरोगा ने 60 हजार रुपये लेने के बाद थाने भेजा। वहां से जिला अस्पताल भेजा गया। सात नवंबर को अहमद वैन खड़ी कर घर आ रहा था। तभी चौकी इंचार्ज ने फिर गिरफ्तार कर लिया और चौकी पर ले जाकर पीटा। 
विज्ञापन


आरोप है कि उसे काफी टॉर्चर किया गया। छोड़ने के लिए फिर से रुपये मांगे गए। दरोगा की प्रताड़ना से तंग आकर अहमद ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को चौकी से हटवाने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ ने गांव पहुंचकर परिजनों से बात की। उन्हें भरोसा दिलाया कि जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। इस दौरान गांव में पुलिस बल मौजूद रहा।

एसपी मैनपुरी विनोद कुमार ने बताया कि लव जेहाद के एक मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। परिजन जो आरोप लगा रहे हैं, उनकी गंभीरता से जांच की जाएगी। सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें