फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा में धनतेरस पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, कमरे में ऐसे हाल में मिली लाश; हुई थी दूसरी शादी

Fri, 10 Nov 2023 01:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

धनतेरस वाले दिन आगरा में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। दोनों में विवाद पुराना था, लेकिन समझौते के बाद दोनों साथ-साथ रह रहे थे। 
 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो पति के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र में धनतेरस के त्योहार की खुशियों के बीच पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिवार के सदस्यों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस हत्यारोपी पति की  तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


बल्केश्वर के इंद्रा नगर के रहने वाले हेमंत ने धनतेरस वाले दिन पत्नी चित्रा की हत्या कर दी। घटना की जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी पति फरार हो गया। बताया गया है कि हेमंत की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, जिसके बाद चित्रा से उसका दूसरा विवाह हुआ था। 

कुछ दिन से हेमंत और चित्रा के बीच विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले ही दोनों का मामला पुलिस थाने में पहुंचा, जहां समझौते के बाद दोनों साथ-साथ रहने के लिए राजी हो गए थे। इसके बाद न जाने क्या हुआ कि हेमंत ने ये कदम उठाया। 
विज्ञापन


घटना का जानकारी मिलते ही एसीपी मयंक तिवारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी ने बताया कि 20 अक्टूबर को दोनों के बीच हुए झगड़े के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा था, दोनों ने समझौता कर लिया था। अब साथ-साथ में रह रहे थे।
विज्ञापन


एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं, गले में फंदा भी पड़ा हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें