फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए आए युवक की मौत, लाश को छोड़ भागे कर्मचारी; पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Sat, 11 May 2024 02:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नशा मुक्ति केन्द्र में उपचार के लिए आए युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों का आरोप है कि पीट-पीटकर उसकी हत्या की गई है। 
विज्ञापन
प्रशांत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में आत्मविज्ञान नशा मुक्ति केंद्र में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी युवक का शव अस्पताल में छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


सिकंदरा थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में आत्मविज्ञान नशा मुक्ति केंद्र में मथुरा थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाही निवासी 25 वर्षीय प्रशांत को 22 मार्च 2024 को भर्ती किया गया था। आज सुबह प्रशांत की मौत की सूचना घरवालों  को मिली। बताया गया है कि नशा मुक्ति केंद्र का संचालक राजेंद्र शव को प्रभा अस्पताल में छोड़ कर फरार हो गया।  परिजनों का आरोप ही कि उनके बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि प्रशांत तीन बहनों में इकलौता भाई थी। उसके पिता विजय पाल की 2014 में मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें