फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं की छात्रा को बेहोश कर उठा ले गया जावेद: छह दिन तक यातनाएं देकर नोचता रहा शरीर; आपबीती सुन कांप गए परिजन

Thu, 24 Aug 2023 09:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में सातवीं की छात्रा को जावेद नामक युवक बेहोश करके उठा ले गया। छह दिन तक उसे यातनाएं देकर उसका शरीर नोचता रहा। उसे बस और ट्रेन में घुमाता रहा। पीड़िता की आपबीती सुनकर परिजन कांप गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में दूसरे समुदाय का युवक 15 वर्षीय किशोरी को अगवा करके लखनऊ ले गया। रेलवे और बस स्टैंड पर 6 दिन तक घुमाता रहा। एक बस परिचालक ने लखनऊ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर परिजन पहुंचे। बेटी को घर लेकर आए। मामले में थाना जगदीशपुरा में अगवा करके शारीरिक शोषण करने की तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी जावेद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। कक्षा 7 में पढ़ती है। 12 अगस्त की सुबह बाजार गई थी, नहीं लौटी। परिजन खोजबीन करते रहे। 18 अगस्त को लखनऊ के सरोजनी नगर थाने की पुलिस ने परिजन को फोन किया। इस पर वो उसे घर लेकर आए। किशोरी ने बताया कि 12 अगस्त को अमरपुरा निवासी जावेद उसे ई-रिक्शा में बैठाकर ले गया। कुछ सुंघाकर बेसुध कर दिया। वहां से एक गांव में ले गया। 

यह भी पढ़ेंः- Firozabad News: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी स्कॉर्पियो, डूबने लगे दो लोग; एक बाहर निकल पाया जबकि दूसरा लापता
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बस से लखनऊ ले गया। बस स्टैंड पर रखा। यातनाएं देकर शारीरिक शोषण करता रहा। लखनऊ में जावेद बस में बैठा था। बस के परिचालक को शक होने पर उसने पूछताछ की तो जावेद घबरा गया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया आरोपी जावेद के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें