फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी स्कॉर्पियो, डूबने लगे दो लोग; एक बाहर निकल पाया जबकि दूसरा लापता

Thu, 24 Aug 2023 09:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो गाड़ी नहर में गिर गई। हादसे में दो लोग डूबने लगे। एक किसी तरह बाहर निकल पाया जबकि दूसरा लापता है। 
विज्ञापन
Firozabad News: लापता विशाल उर्फ जयपुरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार की शाम एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर नगर में गिर गई। हादसे में एक युवक पानी में लापता है, जबकि एक किसी तरह बाहर निकल आया था। खबर पाकर रोते बिलखते पहुंचे परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


जसराना थाना क्षेत्र के जेड़ा गांव निवासी विशाल उर्फ जयपुरिया अपने साथी लालू के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से कहीं जा रहे थे। रास्ते में थाना क्षेत्र के कुसियारी गांव के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर नगर में गिर गई। हादसे के बाद लालू किसी तरह बाहर पानी से बाहर निकल आया लेकिन विशाल वहीं फंसा रह गया। पानी अधिक होने के चलते लालू दोबारा पानी में जाकर उसे ढूंढने की हिम्मत न कर सका। 

यह भी पढ़ेंः- Agra Weather News: सड़कें नहर तो गली बनीं तलैया...घर और दुकानें हुईं पानी-पानी, नगर निगम के दावे धराशायी
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू ने घटना की सूचना विशाल के घरवालों को दी। हादसा देख आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद पीएसी गोताखोरों को बुलाया। पीएसी गोताखोर युवक की तलाश करने लगे। लेकिन, बारिश तेज होने से युवक को ढूंढने में समस्या हो रही है। थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से सर्च करने में दिक्कत आ रही है। बारिश रुकने पर फिर से सर्च किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें