सीएमओ जालौन को भेजेंगे रिपोर्ट
डॉ. विवेक तिवारी मेडिकल अफसर उरई के रूप में तैनात था। वो हत्या के मामले में जेल जा चुका है। अब पुलिस उसके निलंबन के लिए सीएमओ जालौन को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके लिए रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। एसएसपी ने बताया कि रिपोर्ट जल्द भेजी जाएगी।
आज आ सकती हैं महिला आयोग की सदस्य
डॉ. योगिता गौतम की हत्या के मामले में राज्य महिला आयोग की सदस्य शनिवार को आ सकती हैं। वह घटनास्थल से लेकर पुलिस से अब तक की कार्रवाई की जानकारी लेगी। आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने एसएसपी से इस मामले में की गई कार्रवाई की आख्या मांगी है।
संबंधित खबर- डॉक्टर योगिता हत्याकांड: फोन पर धमकता था विवेक तिवारी, पुलिस को मिलीं चार ऑडियो क्लिप