फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ही नहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ रहे हैं आगरा, यह है कार्यक्रम

Sat, 23 Mar 2019 04:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिन सीटों के लिए मतदान होना है, वहां राजनीतिक दलों ने प्रचार शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा के दिग्गज ब्रज भूमि पर चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं। रविवार को जहां आगरा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी रैली है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां आ रहे हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी रविवार शाम को आगरा पहुंचेंगे। यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार सुबह 10 बजे वृंदावन के लिए प्रस्थान करेंगे। माना जा रहा है कि आगरा में रात्रि विश्राम के दौरान योगी आदित्यनाथ भाजपा के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। आगरा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना मिलने पर भाजपाई तैयारियों में जुट गए हैं। 

आगरा के बाद मुख्यमंत्री योगी मथुरा जाएंगे। 25 मार्च यानि सोमवार को मथुरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सांसद हेमा मालिनी के नामांकन करने जा रही हैं। उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी वहां होंगे। नामांकन के बाद बिहारी जी के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री वृंदावन जाएंगे। इसके बाद हेमा मालिनी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


दूसरी ओर, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को आगरा और फतेहपुर सीकरी के प्रत्याशियों प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल तथा राजकुमार चाहर के समर्थन में आगरा कॉलेज के मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने आगरा और फतेहपुर सीकरी दोनों ही सीटों पर अपने मौजूदा सांसदों के टिकट काटकर नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें