चौधरी लक्ष्मी नारायण पहली बार 1996 में उद्यान मंत्री बने। दो बार कारागार मंत्री रहे। 2017 में पशु पालन एवं दुग्ध विकास मंत्री बने। 2022 में फिर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। एलएलबी पास चौधरी लक्ष्मी नारायण की पहचान बड़े जाट नेता के रूप में है। भाजपा ने उन्हें दोबारा कैबिनेट मंत्री बनाकर जातिगत समीकरण साधने का प्रयास किया।
प्रोफाइल
- चौधरी लक्ष्मीनारायण, छाता से भाजपा विधायक
- 9वीं, 13वीं, 15वीं, 17वीं,18वीं विधानसभा में चुने गए विधायक
- मथुरा जनपद की छाता विधानसभा से निर्वाचित
- पिछली योगी सरकार में डेयरी विकास, पशुपालन मत्स्य पालन, पर्यटन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रहे
- छठवीं बार मंत्री बने हैं
- ृ22 जुलाई 1851 को जन्म हुआ
- एलएलबी तक शिक्षा ली
- बडे़ जाट नेता के रूप में पहचान है।