होली के त्योहार पर छुट्टी बिताकर रविवार को लौटने वालों के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। टोल अथॉरिटी के मुताबिक, शाम 4 बजे के बाद लखनऊ एक्सप्रेस-वे और आगरा की ओर से आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने लगी। शाम 5 बजे तक नोएडा की और जाने वाली सभी 9 लेन फुल हो गईं। गाड़ियों की कतार तकरीबन 700 मीटर तक पहुंच गई। टोल कर्मचारियों ने तेजी से वाहनों को गुजारने की कोशिश की मगर फास्टैग मैच करने में दिक्कत होने लगी। कुछ ही देर में टोल प्लाजा पर जाम लग गया।
ये भी पढ़ें - UP: दुश्मनों से खतरनाक ये दोस्त..500 रुपये नहीं दिए तो उतरवा दिए कपड़े, फिर ऐसी हरकत; शर्म भी न आई
हालात बिगड़ते देखकर टोल अथॉरिटी ने वाहनों का दबाव कम करने के लिए शाम सात बजे दो रिजर्व लेन भी खोल दीं। इसके बाद भी वाहनों का दबाव कम नहीं हुआ। टोल तक पहुचने की दूरी 500 मीटर तय करने में वाहन चालकों को खासा इंतजार करना पडा। रात करीब 9 बजे तक टोल पर वाहनों की भीड़ रही। रात करीब दस बजे के बाद ही यातायात सुचारू हो सका।
ये भी पढ़ें - कातिल पत्नी का कबूलनामा: पति को इसलिए दी खौफनाक मौत, बताया वो दर्द...जो हर रात सहन किया; पुलिस ने दिया कंधा
एक्सप्रेस-वे पर रात 12 बजे तक गुजरे 40 हजार वाहन
टोल मैनेजर तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि सामान्य दिनों में टोल से प्रतिदिन करीब 20 से 25 हजार वाहन गुजरते हैं। रविवार को रात्रि 12 बजे तक तकरीबन 40 हजार वाहन यहां से गुजरे। दबाव बढ़ने की वजह से वाहनों को टोल से निकलने में दिक्कत हुई। दो रिजर्व लेन खोली गईं। अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई थी। रविवार को 40 हजार वाहन गुजरे जिससे वाहनों का दबाव बढ़ गया।
ये भी पढ़ें - UP: ताजमहल पर आई ऐसी आफत...पर्यटकों में मची भगदड़, कोई मुंह ढक कर बैठा, तो किसी को लगानी पड़ी दौड़
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भी कतार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर होली के बाद रविवार को वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। फतेहाबाद टोल प्लाजा पर रविवार को लखनऊ से आगरा आने वाली साइड में वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। वाहन चालकों को लाइनों में लगना पड़ रहा है। आगरा से लखनऊ जाने वाली लेन पर यातायात सामान्य रहा। टोल प्लाजा के मैनेजर ने बताया कि अगर वाहन का फास्टैग ब्लैक लिस्टेड होने पर ही समय लगता है। परेशानी पीछे वाले वाहन चालकों को होती है। टोल प्लाजा के कर्मियों की गलती नहीं है।