फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे पर रहें सावधान: आवारा जानवर की वजह से हुए हादसा, ट्रक से टकराई कार; चार घायल

Thu, 04 Apr 2024 07:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर यदि सफर कर रहें हैं तो थोड़ी सावधानी बरतें, क्योंकि अब यहां आवारा जानवर घूम रहे हैं। इसी वजह से माइल स्टोन 72.3 पर आज एक हादसा हो गया। जानवर को बचाने के चक्कर में कार ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।
 
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे पर रहें सावधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के  नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर जानवर से बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर ट्रक में टकरा गई। हादसे में कार सवार 4 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया गया।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 72.3 पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही कार के सामने अचानक जानवर आ गया। उसे बचाने की कोशिश में कार ट्रक में टकरा गई। हादसे में चला रहे दाताराम पुत्र रामशरण निवासी बक्रेरिया जिला बलरामपुर व उनके तीन मित्र अशोक, सोनू पाल व राजन चौधरी निवासी गोरखपुर घायल हो गए। ये सभी गोरखपुर से नोएडा में एक बैठक में शामिल होने जा रहे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी नौहझील भिजवाया। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी। वहीं क्रेन की मदद से गाड़ी को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के बाद रवाना कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


एयरबैग खुलने व सीट बेल्ट लगे होने से हुआ बचाव
जानवर से बचने की कोशिश में अनियंत्रित कार के ट्रक से टकराते ही गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि एयरबैग खुलने व सीट बेल्ट बंधे होने के कारण गाड़ी सवार चारों युवकों को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें