कासगंज। यादव महासभा की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकाली जाएगी। महासभा ने शोभायात्रा की तैयारियों के लिए मोहल्ला जय-जयराम में बैठक कर मंथन किया। मेला कमेटी का गठन भी किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से मेला कमेटी प्रमुख का दायित्व पुष्पेंद्र यादव, जयंती प्रमुख गगन यादव, कोष प्रभारी उमेशचंद्र, सदस्य अनिल कुमार, भुवन और राम खिलाड़ी सभासद को दिया गया। मेला प्रमुख ने कहा कि वह शीघ्र ही कमेटी का विस्तार करेंगे। ताकि शोभायात्रा को भव्यता के साथ निकाला जा सके। अध्यक्षता करते हुए कालीचरण यादव ने कहा कि कन्हैया की शोभायात्रा से जुड़कर सभी पुण्य लाभ लें। यादव महासभा जिलाध्यक्ष डाॅ. अमित यादव ने कहा कि सभी के सहयोग से शोभायात्रा को निकालकर समाज में गीता का संदेश दिया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया की शोभायात्रा को उत्साह से भव्यता से निकाला जाएगा। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। इस दौरान जयंती प्रबंधक प्रमोद कुमार, उमेश यादव, गौरी सभासद, रविंद्र यादव, सुभाष यादव, मोनू यादव आदि मौजूद रहे।