बाह। बृहस्पतिवार को विधायक पक्षालिका सिंह ने लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह से मुलाकात की। उन्होंने जैतपुर, पिनाहट, बटेश्वर सीएचसी में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने की समस्या उनके सामने रखी।
उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को बाह सीएचसी में वेंटीलेटर, आईसीयू वार्ड और ऑक्सीजन कंस्ट्रक्टर तो है, लेकिन ऑक्सीजन प्लांट और अल्ट्रासाउंड यूनिट नहीं है।
उन्होंने संसाधन मुहैया कराए जाने के साथ ही महिला रोग विशेषज्ञ और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की तैनाती की भी मांग की। जिससे गांवों के लोगों को घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें जल्द ही जरूरी संसाधन और डॉक्टर की नियुक्ति का आश्वासन दिया है। संवाद