टूंडला के गढ़ी विजय स्थित सहसा मंदिर पर दंगल में दावपेंच आजमाते पहलवान
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। लाइनपार क्षेत्र के विजयगढ़ी स्थित श्रीरामचंद्र महाराज सहसा आश्रम में शुक्रवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में दो आखिरी कुश्ती टूंडला व बनारस और आगरा व बनारस के पहलवानों के बीच बराबर पर छूटीं। आयोजकों ने चारों पहलवानों को बराबर इनाम प्रदान किया गया।
दंगल के शुभारंभ पर मंदिर के महंत बाबा बालकदास ने कहा कि हमें धर्म की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए। साथ ही अपनीप्राचीन सभ्यता की रक्षा और धार्मिक व सांस्कृति कार्यक्रम होते रहने चाहिए। भाजपा नगर अध्यक्ष रूपेश ने कहा कि दंगल मेला हमारी प्राचीन सभ्यता की पहचान हैं। ग्रामीणों ने अतिथियों को माला पहनाकर व साफा बांधकर स्वागत किया। दंगल में आगरा, टूंडला, कानपुर बनारस, गुरुग्राम व ग्वालियर के पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाए।
आखिरी दो कुश्ती 4100 व 5100 रुपये की कराई गईं। 4100 की कुश्ती बनारस के पहलवान अरविंद व आगरा कपावली के पहलवान मनोज के बीच करीब आधा घंटे बाद बराबरी पर छूटी। 5100 रुपये की कुश्ती टूंडला अनवारा के हुशियार सिंह व बनारस के अनुज पहलवान के बीच हुई। यह कुश्ती भी बराबर पर रही। आयोजकों ने चारों पहलवानों को बराबर इनाम देकर उन्हें सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि राधेश्याम चौहान, संजय परमार, दुष्यंत सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान, कल्याण सिंह, रमेश सिंह, जीतू सिंह, बनवारी लाल, प्रमोद बघेल, रोताश सिंह, प्रधान पिंकी बघेल, राजेश सिंह, गणेश सिंह, श्याम मोहन उपाध्याय, दिनेश पंडित और जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।