फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हत्याकांड में पत्नी व पिता से एसपी ने की पूछताछ

विज्ञापन
13एमएनपी-22-दन्नाहार के दरवाह में युवक की हत्या के बाद जानकारी जुटाते एसपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। गांव दरवाह में हुए विजय हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए शुक्रवार को एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्या की वजह जानने के लिए मृतक की पत्नी व पिता से थाने में पूछताछ की गई। अधिकारी ने ग्रामीणों से भी जानकारी ली। उधर पुलिस नामजद आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दरवाह निवासी 28 वर्षीय विजय उफ करू जाटव की ईंट से सिर कुचल कर हत्या कर दी गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव हाजीपुर मार्ग पर गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। विजय बुधवार की शाम चचेरे भाई रामवीर के साथ गया था। घटना में रामवीर को आरोपी बनाया गया है। हत्या की वजह एक वर्ष पूर्व मृतक के मौसेरे भाई दाताराम द्वारा परिवार की एक महिला से दुष्कर्म को बताया जा रहा है। हालांकि यह वजह न तो पुलिस और न ही ग्रामीणों के गले उतर रही है। शुक्रवार को हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के उद्देश्य को लेकर एसपी अजय कुमार पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां ग्रामीणों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। इसके बाद थाने में मृतक की पत्नी व पिता को बुलाया गया। एसपी ने दोनों से अलग-अलग पूछताछ की। दाताराम की पत्नी से भी पुलिस हत्या की वजह जानने को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें