फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयकारों के साथ की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
16एमएनपी-10-शहर के चांदेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के लिए लगी भक्तों की लाइन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सावन के अंतिम सोमवार को सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। शिवालयों में सुबह से लेकर शाम तक भगवान भोलेनाथ के जयकारों की गूंज सुनाई दी। शहर के प्रमुख मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

सावन के अंमिम सोमवार को सुबह चार बजे से ही भक्तों ने शिवालयों में पहुंचना शुरू कर दिया। शहर के प्रसिद्ध भीमसेन महाराज मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की अच्छी भीड़ रही। यहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा।
नगर के प्रसिद्ध चांदेश्वर महाराज मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। यहां पहुंचे भक्तों ने लाइन में लगकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। इसके अतिरिक्त शहर के अन्य शिवालयों में भी भक्त शाम तक पहुंचते रहे। कस्बा करहल, भोगांव, कुसमरा, भांवत, बेवर, घिरोर, कुरावली, किशनी आदि के शिवालयों में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।
विज्ञापन

बटेश्वर धाम पहुंच कांवड़ियों ने चढ़ाई कांवड़
जिले से बड़ी संख्या में कांवड़ियां कांवड़ लेकर बटेश्वर स्थिम भगवान भोलेनाथ के धाम पहुंचे। कांवड़ियां कांवड़ लेकर रविवार को ही पैदल बटेश्वर धाम के लिए निकल गए थे। शहर के प्रसिद्ध भीमसेन मंदिर और चंादेश्वर मंदिर में भी कांवड़िये पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें