फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में हवन यज्ञ के साथ माता मंदिरों में हुई पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योंती/ घिरोर/अजीतगंज। नवरात्र में माता की भक्ति का उत्साह ग्रामीण अंचल में भी देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को गांव-गांव माता की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में हवन आदि का आयोजन हुआ। व्रत रखने के साथ भक्ता माता के मंदिरों में पूजा अर्चना करने पहुंचे। कई क्षेत्रों में माता की मूर्ति स्थापना के साथ ही कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया में मां शेरावाली की मूर्ति की स्थापना की गई। इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। अजीतगंज के गांव एलाऊ में मां दुर्गा की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाल पंडाल में स्थापना की गई। आचार्य पप्पू मिश्रा ने हवन पूजन कराया। इस मौके पर संतोष पाल, संजू दिवाकर, अतुल चौहान, सुभाष कुमार, मनोज पाल मौजूद रहे। घिरोर में नगर पुरोहित पंडित जयदेव दीक्षित ने नाहिली रोड़ स्थिति प्राचीन मातारानी में घट स्थापना कराई।
----
कुरावली में निकाली शोभायात्रा
कस्बा कुरावली में नगर के बाईपास मार्ग स्थित श्यामा देवी मंदिर स्थित दुर्गा पंडाल में माता की प्रतिमा की गई। स्थापना से पहले नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह राठौर, सौरभ चौहान, धर्मेंद्र वर्मा, आलोक गुप्ता, दुर्गा कमेटी अध्यक्ष शेखर चक्रवर्ती, आशीष वर्मा, चंदपाल वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
सोहम आश्रम पर श्रीमदभागवत आरंभ
किशनी। नगर के शांतानंद सोहम आश्रम पर बृहस्पतिवार को भागवत कथा का आयोजन आरंभ हुआ। श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। महंत सर्वेसांनन्दजी महाराज ने बताया कि कथा का वाचन वृंदावन के कथावाचक अरविंद महाराज द्वारा किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को निकाली गई कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं। इस अवसर पर स्वामी नारायण स्वरूपजी महाराज, राजबहादुर चौहान, पूर्व चेयरमैन सरला चौहान, नगेन्द्र चौहान अनूप चौहान, सोनू चौहान, उमाशंकर यादव, नीलेश चौहान, शंकर चौहान, पंकज चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें