विश्व रक्तदाता दिवस: आगरा में लगाया गया रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
आपके रक्त की एक यूनिट से तीन मरीजों की जान बच सकती है। तो मरीजों की जान बचाने के लिए रक्तदान करिए। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन सोमवार को तीन स्थानों पर शिविर लगाए हैं। यहां रक्तदान के लिए लोग पहुंचे हैं। एसएन कॉलेज ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि एक यूनिट रक्त से प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और सीआरबीसी (चिकन रेड ब्लड सेल) बनते हैं। प्लाज्मा का उपयोग जले हुए मरीज और प्रसूताओं के इलाज में किया जाता है। प्लेटलेट्स का डेंगू, वायरल फीवर, सेप्टीसीमिया और मलेरिया के मरीजों के उपयोग में इस्तेमाल होता है। एनमिक और थेलेसीमिया के मरीजों के इलाज में सीआरबीसी की जरूरत पड़ती है। फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, मथुरा में भी रक्तदान शिविर आयोजित हुए हैं। यहां लोग पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने के 28 दिन बाद रक्तदान कर सकते हैं। वहीं यदि आपने कोरोना वैक्सीन लगवाई है तो 14 दिन बाद रक्तदान कर सकते हैं। आगरा में लगाए गए शिविरों में सुबह से ही लोगों ने रक्तदान करने का उत्साह दिखाया है।
फिरोजाबाद में लगाया गया रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सोमवार सुबह 10 बजे से मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में किया गया। प्रत्येक रक्तदाता फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित होंगे। यह रक्त गंभीर मरीजों की जान बचाने के काम आएगा।
मैनपुरी में लगाए रक्तदान शिविर में रक्तदान करतीं महिला
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में रक्तदान करने आए 'महादानी'
रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती है। रक्तदान करने वाले का शरीर स्वस्थ रहता है। वह किसी प्रकार की बीमारी का शिकार नहीं होता है। आप भी रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचा सकते हैं। मैनपुरी में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो लगातार रक्तदान कर दूसरों की जान बचाने का कार्य कर रहे हैं। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार सुबह नौ बजे से जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एटा में लगाए शिविर में रक्तदान का प्रमाणपत्र दिया गया
- फोटो : अमर उजाला
एटा डीएम ने किया शिविर का शुभारंभ
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को एटा जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगने वाले शिविर में 18 से 60 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। शिविर की शुरुआत सुबह 10 बजे से हुई। डीएम अंकित अग्रवाल ने शिविर का शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी का कहना है कि रक्तदान करके शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। बल्कि इससे नया खून तेजी से बनता है जिससे रक्त का संचार ठीक होता है और स्फूर्ति आती है।
कासगंज में रक्तदान करते महादानी
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज में विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन एवं एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर जिला चिकित्सालय पर आयोजित किया।