फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के दीदार की दीवानगी, वीकेंड पर दोगुना हुई सैलानियों की संख्या

Sun, 27 Sep 2020 05:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
वीकेंड पर शनिवार को ताजमहल में गुरुवार के मुकाबले 50 फीसदी सैलानी ज्यादा आए। 21 सितंबर को ताजमहल खुलने के बाद यह पहला शनिवार था, जिस वजह से 3079 सैलानियों ने ताजमहल का दीदार किया। न केवल ताजमहल बल्कि आगरा किला में भी 50 फीसदी से ज्यादा सैलानी पहुंचे। रविवार को सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

2 of 6
ताजमहल में छाता लगाए खड़ीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को ताजमहल के साथ अन्य स्मारकों पर भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ। आगरा किला में 480 भारतीय और 10 विदेशी पर्यटक आए, वहीं मेहताब बाग में सैलानियों की संख्या ताजमहल खुल जाने के कारण कम रही। एत्माद्दौला, अकबर का मकबरा सिकंदरा और फतेहपुर सीकरी में सैलानियों की संख्या लगभग दोगुनी रही।
विज्ञापन

3 of 6
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
स्मारक         -  सैलानी
आगरा किला  -  535
महताब बाग   -  87
फतेहपुर सीकरी -  150
सिकंदरा       -  150
एत्माद्दौला   -  79
मरियम मकबरा  -   23 
रामबाग   -   26

4 of 6
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के कारण सैलानियों की कमी से जूझ रहे आगरा में विश्व पर्यटन दिवस पर होटल ने 25 फीसदी और रेस्टोरेंट ने 20 फीसदी की छूट देने का एलान किया है। ताजमहल के 21 सितंबर से खुलने के बाद शहर में ढाई हजार तक पर्यटक ही आ रहे हैं। वीकंड पर यह संख्या बढ़ने से पर्यटन उद्यमियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा।
विज्ञापन

5 of 6
चंबल की खूबसूरत तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल खुलने और पर्यटकों की आवक से कोरोना काल से सूने पडे़ चंबल में भी पर्यटन की बहार आने की उम्मीद है। चंबल नदी के नंदगवां घाट पर घड़ियाल, मगरमच्छ, डॉल्फिन पर्यटकों को लुभाएंगे। रास्ते आदि की मरम्मत के साथ इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ताजमहल पर मास्क पहनकर आए सैलानी - फोटो : अमर उजाला
ताज में बढ़ी चहलकदमी, होटल-रेस्टोरेंट में लग गया 7 लाख रुपये का चटखारा
ताजमहल खुलने के साथ रेस्टोरेंट-होटल में रौनक लौटी है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से बीते सात दिनों में करीब 7 लाख रुपये का चटखारा लग चुका है। हालांकि सामान्य दिनों में ये आंकड़ा करीब 28 लाख रुपये तक होता है। यह तब है जबकि ताज के आसपास 90 फीसद होटल और 50 फीसद रेस्टोरेंट बंद हैं। यहां आसपास करीब 150 रेस्टोरेंट और 300 होटल हैं। यातायात व्यवस्था सुचारु न होने से कई होटल रेस्टोरेंट अब तक खुले नहीं हैं। 

ताज के आसपास करीब 150 रेस्टोरेंट और 300 होटल हैं। 50 फीसद रेस्टोरेंट और 90 फीसद होटल बंद हैं। बीते सात दिनों में औसतन 7 लाख रुपये का कारोबार का अनुमान है। सामान्य दिनों यह चौथाई है लेकिन उम्मीद बढ़ी है। -संदीप अरोरा, अध्यक्ष, आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें