क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी ताजमहल पहुंची। इसे देखने के लिए पर्यटकों में खासा उत्साह नजर आया। साथ ही ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों की लाइन लग गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारत में होने जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 की ट्रॉफी बुधवार की सुबह आगरा स्थित ताजमहल पहुंची। यहां से दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों में विश्व कप के रोमांच का संदेश जाएगा। भारत में विश्व कप क्रिकेट के मैच 10 अक्टूबर से 12 नवंबर तक खेले जाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए 25 अगस्त से टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और आईसीसी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को ट्रॉफी लेकर ताजमहल पहुंचा। यहां रॉयल गेट के सामने स्टैंड पर ट्रॉफी को रखकर वीडियोग्राफी की गई। साथ ही ताजमहल से इसे लांच किया गया।
इस दौरान मौके पर मौजूद पर्यटकों में भी ट्रॉफी देखने को लेकर खासा उत्साह रहा। ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए पर्यटकों की लाइन लग गई। हालांकि इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी काफी कड़ी रही। बताते चलें कि क्रिकेट प्रेमियों को विश्व कप मैच का बेसब्री से इंतजार है।