फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: विश्वबैंक के अध्यक्ष ने परिवार संग निहारा ताजमहल, बोले-बेमिसाल है ताज की खूबसूरती

Thu, 21 Dec 2023 10:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

विश्वबैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने परिवार के संग ताज का दीदार किया। इस दौरान उन्होंने ताज के इतिहास, उसकी निर्माण शैली, वास्तुकला और रखरखाव की जानकारी ली। 
 
विज्ञापन
विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने सपरिवार निहारा ताज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा आए विश्वबैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने बृहस्पतिवार को परिवार समेत ताजमहल का दीदार किया। वो करीब पौने दो घंटे ताजमहल में रहे। इस दौरान उनके साथ परिजन ने ताजमहल का इतिहास, उसकी निर्माण शैली, वास्तुकला और रखरखाव की जानकारी ली। वो शुक्रवार को आगरा किला ओर शनिवार सुबह एक बार फिर ताज का दीदार करेंगे।
विज्ञापन


विश्वबैंक के अध्यक्ष अजय बंगा दोपहर करीब 2.45 बजे परिजन समेत ताजमहल पहुंचे। यहां गाइड नितिन सिंह ने उन्हें ताजमहल से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। वो इससे पहले भी साल 2017 में ताजमहल देख चुके हैं लेकिन परिजनों के साथ यह उनकी पहली ताजमहल यात्रा थी।

विजिटर बुक में अजय बंगा ने लिखा कि एन ग्रेटिट्यूड टू द टीम विच मेड दिस अमेजिंग विजिट पॉसिबिल। बंगा और उनका परिवार करीब 4.30 बजे तक ताजमहल में रहा। शुक्रवार को वह सुबह 10 बजे करीब आगरा किला और शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे एक बार फिर ताज का दीदार करने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें