फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मजदूर की मौत के बाद हंगामा, प्लांट के बाहर रखी लाश...इस शर्त पर शांत हुए घरवाले

Wed, 12 Feb 2025 08:20 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कंक्रीट प्लांट पर काम करते समय मजदूर की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। प्लांट मालिक द्वारा मुआवजे आश्वासन दिए जाने के बाद वे शांत हुआ। 
 
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा स्थित कंक्रीट मिक्सर प्लांट में काम करते समय मजदूर की मौत हो गई। दो दिन बाद परिजनों ने हंगामा किया। शव को अछनेरा के कुकथला स्थित कंपनी के दूसरे प्लांट पर ले गए। मुआवजे की मांग की। ढाई घंटे तक प्रदर्शन किया गया। प्लांट स्वामी ने मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


अछनेरा के कुकथला और सिकंदरा के शास्त्रीपुरम में एक कंपनी का मिक्सिंग प्लांट है। शास्त्रीपुरम स्थित प्लांट में रविवार को सोनभद्र स्थित महुवारिया थाना सदर दुध्धी निवासी सुरेश कुमार (35) काम करने गए थे। साथी मजदूरों ने बताया कि शाम करीब 4:20 बजे सुरेश गिरकर घायल हो गए। अस्पताल के चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। रात में थाना सिकंदरा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
सोमवार को सोनभद्र से परिजन पहुंच गए। 

वह कुकथला स्थित प्लांट पर शव ले आए। मंगलवार को किसान मजदूर नेता चौ. दिलीप सिंह और परिजन शव को प्लांट के गेट पर रख धरने पर बैठ गए। उन्होंने पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया। इस पर लोग आक्रोशित हो गए। हंगामा होने लगा। ढाई घंटे बाद प्लांट मालिक से समझौता होने पर परिजन चले गए। थाना अछनेरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों ने समझौता कर लिया है। थाने पर तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें