आगरा के नेशनल हाईवे पर स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल पर हजारों कुंभयात्री लौटते समय पहुंच रहे है। इसमें दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, गुजरात आदि प्रदेशों के भक्त शामिल हैं। गुरुद्वारा के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि कुंभयात्रियों के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन 50 हजार से अधिक लोगों के लिए भोजन बनाया जा रहा है।