सडक हादसे में मृतक विजय सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। सोमवार की देर रात्रि कासगंज बदायूं मार्ग पर गोरहा के समीप तेज रफ्तार कार की चपेट में मजदूर आ गया। उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विजय सिंह (38) निवासी डोरई सोमवार की देर शाम मजदूरी कर वापस अपने गांव टेंपो से जा रहा था। गोरहा नहर के समीप वह टेंपो से उतरा और गांव जाने के लिए सड़क पार करने लगा। तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। विजय सिंह की मौत से तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।