फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 3.5 किलो चांदी देख डोल गई नीयत, कारखाने के कारीगरों ने रची थी बड़ी साजिश; पुलिस ने दबोच लिए

Sat, 11 Apr 2026 09:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

चांदी के कारखाने से 3.5 किलो चांदी लेकर फरार हुए कारीगर और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नशे और जुए की लत के चलते आरोपियों ने साजिश रचकर चांदी हड़प ली, जिसमें से कुछ माल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एमएम गेट के मोती कटरा क्षेत्र के चांदी कारखाने से 3.5 किलो चांदी का गबन करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2.750 ग्राम चांदी बरामद हुई है। दोनों आरोपियोंं को न्यायालय से जेल भेजा गया।
विज्ञापन

मोती कटरा के महादेव गली निवासी सत्य नारायण घर पर ही चांदी के आभूषण बनाने का कारखाना संचालित करते हैं। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनका कारीगर जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी राज माहौर कारखाने से 3.5 किलो चांदी ठेकेदार को देने के लिए ले गया और वापस नहीं लौटा। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात आरोपी राज माहौर और उसके साथी नवीन को गुदड़ी मैदान के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि नशे और जुआ की लत के चलते उसने चांदी का माल तौला और ठेकेदार को देने जाने के बहाने लेकर चला गया। नवीन ने चांदी रखने के बदले में आधी चांदी उसे देने की शर्त पर माल रखा था। दोनों को पता था कि बाजार में इस समय चांदी का भाव काफी ऊपर है और बेचने से अच्छी रकम मिल जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें