भोगांव विधानसभा में सबसे कम बढ़ीं महिला मतदाता
जिले में मैनपुरी, भोगांव, किशनी और करहल समेत कुल चार विधानसभाएं हैं। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सबसे कम महिला मतदाता भोगांव विधानसभा में बढ़ीं। यहां 1047 महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी। वहीं सर्वाधिक महिला मतदाताओं की संख्या करहल विधानसभा में 1851 बढ़ीं। चारों विधानसभाओं में अब कुल महिला मतदाताओं की संख्या बढ़कर 611890 हो गई है।
ये हैं आंकड़े
- पहले 609011 थी महिला मतदाताओं की संख्या
- अब 611890 है महिला मतदाताओं की संख्या
- 5676 महिलाओं के नाम हुए मतदाता सूची में शामिल
- 2600 महिलाओं के नाम मतदाता सूची से हटाए
- 846 था पहले महिला मतदाताओं का अनुपात
- 846 है वर्तमान में महिला मतदाताओं का अनुपात
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फूलचंद्र ने बताया कि युवाओं के नाम विधानसभा निर्वाचक नामावलियों में जोड़ने के लिए अभियान चलाया गया था। 15 जनवरी को सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जितने आवेदन मतदाता बनने के लिए आए वे सभी सूची में शामिल कर लिए गए हैं।